Search

 
 
 

एशियन गेम्स: 6 मेडल के साथ टॉप-10 में भारत, शूटरों का जलवा कायम

Sports News: मिक्स्ड मार्शल आर्टस में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. सुचिका ने पारंपरिक 60 किलोग्राम इवेंट में सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टीओ से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर ली.
 
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

Sports News: जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत कुल 6 मेडल के साथ टॉप में पहुंच गया है. सोमवार को शूटरों ने 5 मेडल दिलाए. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में  भारत के हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल ने ब्रॉन्ज जीता. चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड पर कब्जा किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


वहीं, टीम इवेंट में भारतीय टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों इस टीम का हिस्सा रहे. चीन (1899.9 अंक) के साथ पहले और कोरिया (1884.2 अंक) के साथ तीसरे स्थान पर रही.

 

वहीं, मिक्स्ड मार्शल आर्टस में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. सुचिका ने पारंपरिक 60 किलोग्राम इवेंट में सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टीओ से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर ली.

टेबल तालिका में भारत 10वें नंबर पर

भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 10वें स्थान पर है. उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं. चीन 15 गोल्ड समेत 24 मेडल लेकर पहले स्थान पर है. जापान 6 गोल्ड समेत 23 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 4 गोल्ड समेत 17 मेडल के सहारे तीसरे स्थान पर है.

हॉकी में बेटियों ने इंडोनेशिया को रौंदा

दूसरी ओर हॉकी में भारत की महिला टीम ने सोमवार को पूल-बी के अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ भी जमकर गोल बरसाए और उसे एकतरफा अंदाज में 17-1 से हरा दिया. भारत का अगला मुकाबला बुधवार को थाईलैंड से होगा. एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन मिलेगा.

कबड्डी में जीत से शुरुआत

एशियन गेम्सज के कबड्डी इवेंट में भारतीय पुरुष टीम ने सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. भारतीय टीम ने सुनील कुमार के नेतृत्वे  में मेजबान जापान को 25 अंक के अंतर से शिकस्त दी. भारत ने मुकाबला 49-24 के स्को र से अपने नाम किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही