Lagatar Desk: बिहार के जमुई जिले में एक युवक व युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा जबरदस्ती किया गया. घटना 19 सितंबर की है. घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में लड़की को कुछ युवकों द्वारा बैड टच किया गया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अरेस्ट किया है.
दरअसल इस मामले की शिकायत थाना में किसी ने नहीं की थी. बल्कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. फिर पीड़ित पक्ष से बात करके प्राथमिकी दर्ज करवाया.
इसे भी पढ़ें -
ये है मामला
दरअसल 19 सितंबर को 10वीं की छात्रा और उसका दोस्त कोचिंग के बाद मड़वा पहाड़ की ओर घूमने जा रहे थे. दोनों स्कूटी से थे. लेकिन लौटते वक्त उन्हें कुछ युवकों ने घेर लिया और लड़की को बैड टच तकने लगे. लड़की ने हाथ जोड़कर उनसे जाने देने को भी कहा, लेकिन वे नहीं माने. करीब आधे घंटे तक युवक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते रहे. फिर बाद में कुछ युवकों ने उन्हें जाने दिया. फिर दोनों वहां से भागते हुए बचकर निकले.
इस घटना पर बिहार महिला आयोग की ओर से संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा है कि जो भी इसमें दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे. चाहे दोषी रसूख वाला ही क्यों ना हो. कहा कि इस विषय को लेकर जानकारी ली गई है. बताया कि 19 सितंबर के रात की है, लेकिन वीडियो 20 सितंबर वायरल हुआ है. साथ ही कहा कि राज्य महिला आयोग की टीम पीड़िता से मिलने के जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

