Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2000 के नोट एक्सचेंज और जमा : 17 दिनों में बैंकों के पास 1.80 लाख करोड़ वापस आये

Mumbai : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 19 मई को 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया था. आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए 23 मई से 30 सितंबर यानी 4 महीने का वक्त दिया है. 17 दिनों में बैंकों के पास कुल 1.80 लाख करोड़ मूल्य के 2,000 रुपये के नोट वापस आये. 31 मार्च 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के नोट चलन में थे. यह चलन में मौजूद दो हजार रुपये के कुल नोटों का लगभग 50 प्रतिशत है. दो हजार रुपये के करीब 85 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा किये जा रहे हैं. जबकि बाकी नोटों को छोटे मूल्य वर्ग के नोटों से बदला जा रहा है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-stage-3-amazing-indian-archers-place-in-compound-and-recurve-finals/">एशिया

कप स्टेज 3 : भारतीय तीरंदाजों का कमाल, कंपाउंड और रिकर्व के फाइनल में बनायी जगह)

नोटों को चलन से हटाने के फैसले का अर्थव्यवस्था पर ‘बहुत सीमित’ असर

गौरतलब है कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने कहा था कि 2,000 के नोटों को चलन से हटाने के फैसले का अर्थव्यवस्था पर ‘बहुत सीमित’ असर होगा. चलन में मौजूद कुल मुद्रा में 2,000 के नोट का हिस्सा सिर्फ 10.8 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि 2016 में नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपये का नोट लाया गया था. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/womens-junior-asia-cup-team-india-reaches-semi-finals-beats-chinese-taipei-11-0/">महिला

जूनियर एशिया कप : सेमी फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, चीनी ताइपे को 11-0 से दी मात

नोट बदलवाने के लिए ना आईडी प्रूफ और ना फॉर्म भरने की जरुरत

2000 के नोटों को बदलवाने के लिए आरबीआई ने गाइडलाइंस जारी किये हैं. बैंकों को खास इंतजाम करने का आदेश दिया गया है. लोगों को परेशानी ना हो और वे आसानी से अपने नोट बदल या जमा कर सकें, इसके लिए बैंकों ने सारी तैयारियां कर ली है. इसको लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को आईडी प्रूफ नहीं देना होगा और ना ही कोई अतिरिक्त फॉर्म भरना होगा. लोग एक दिन में 20,000 रुपये यानी 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं. हालांकि डिपॉजिट को लेकर जो बैंक के नियमों का पालन करना होगा. इसे भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/monsoon-knocks-in-kerala-after-a-delay-of-seven-days-will-enter-jharkhand-by-june-15/">सात

दिन की देरी के बाद केरल में मॉनसून की दस्तक, 15 जून तक झारखंड में करेगा प्रवेश

बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर बदलवा सकते हैं नोट

नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर 2000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं. लेकिन सेंटर पर 2000 रुपये के सिर्फ दो नोट (4000 रुपये) ही नोट बदले जा सकते हैं. जान लें कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एक बैंक की तरह की काम करते हैं, जो ग्रामीणों को बैंक अकाउंट खोलने में मदद करते हैं. इसे भी पढ़ें : लव">https://lagatar.in/love-jihad-case-model-recorded-164-statement-in-court/">लव

जिहाद मामला : मॉडल ने कोर्ट में 164 का बयान दर्ज किया

7 साल बाद 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 2000 रुपये के नये नोट का अनावरण किया था और 500 और 1000 के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की थी. जिसके बाद रातों रात पूरे देश में खलबली मच गयी थी. लोग बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगाकार खड़े हो गये थे. 7 साल बाद आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है.

लंबे से समय से नहीं छपे 2000 के नोट

रिजर्व बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 2000 रुपये के नोट को लेकर जानकारी दी थी. जिसमें बताया गया था कि वित्त वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 2000 रुपये के एक भी नोट नहीं छापे गये हैं. इस वजह से बाजार में 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन कम हुआ है. इसे भी पढ़ें : नरेश">https://lagatar.in/naresh-singh-bhokta-murder-case-nia-raids-seven-hideouts-of-maoists-in-jharkhand-and-bihar/">नरेश

सिंह भोक्ता हत्याकांड : झारखंड और बिहार में NIA ने नक्सलियों के सात ठिकानों पर की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही