Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 12 मई को बोकारो होकर जाएगी ट्रेन

Bokaro: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी, जिसके जरिए देश के छह प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे.इस संबंध में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के टूरिज्म इंचार्ज (रांची) अरविंद चौधरी और बोकारो इंचार्ज मंटू कुमार ने बताया कि यह ट्रेन 11 मई की रात ओडिशा के झारसुगुड़ा से रवाना होगी. इस ट्रेन यात्रा करने के लिए तीन श्रेणी में टिकट बुकिंग कराने की व्यवस्था है.

 


अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा का चयन कर सकेंगे.यात्रियों को भोजन आदि के साथ स्टेशन से ज्योतिर्लिंग तक यातायात सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही ठहराव के लिए होटल आदि की व्यवस्था भी होगी. इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर और शिरडी दर्शन भी कराया जाएगा. 

 


इन स्टेशनों से गुजरेगी पर्यटक ट्रेन - यह ट्रेन झारसुगुड़ा से खुलकर राउरकेला, रांची, मुरी होकर बोकारो पहुंचेगी. जहां से हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, छिवकी होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेगी. इन रेलवे स्टेशनों पर आईआरसीटीसी के इंचार्ज से मिलकर या आईआरसीटीसी बेवसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग करा सकेंगे. 

 


23 से 50 हजार तक होगा किराया - इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए स्लीपर क्लास में प्रति व्यक्ति 23315/- थर्ड एसी के लिए प्रति व्यक्ति 41570 तथा सेकेंड एसी के लिए 50410  का दर तय किया है. 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए 10 फीसदी की छूट दी गई है. 

 

वहीं, एक साथ 10 से अधिक लोगों का समूह टिकट बुकिंग कराने पर भी विशेष छूट दी जाएगी. इस किराए में सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात के लिए भोजन, दो बोतल पीने का पानी, सड़क परिवहन, होटल में विश्राम की व्यवस्था, प्रत्येक कोच में सिक्युरिटी और टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही