Search

 
 
 

रांची स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

राजधानी रांची रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.
 

Ranchi :  रांची रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि महिला ने अचानक हटिया से हावड़ा जा रही क्रिया योगा ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  

 

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही