Search

 
 
 

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, साउथ बिहार एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

रायपुर से पटना जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस उस समय खुशियों की गूंज से भर उठी, जब चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने  बच्ची को जन्म दिया.
 

Lagatar Desk :  रायपुर से पटना जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस उस समय खुशियों की गूंज से भर उठी, जब चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने  बच्ची को जन्म दिया.

 

प्रसव पीड़ा होने पर यात्रियों और रेलकर्मियों ने मानवीय संवेदना दिखाई और झाझा स्टेशन पर ट्रेन रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया. इस सुखद क्षण से पूरे डिब्बे में खुशी का माहौल बन गया.

 

जानकारी के अनुसार, प्रसूता खुशबू कुमारी, जो पटना की रहने वाली हैं, रायपुर से अपने दो बच्चों के साथ अकेले सफर कर रही थीं. जसीडीह स्टेशन पार करने के बाद उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. दर्द बढ़ने पर सहयात्रियों ने तुरंत रेलकर्मियों को सूचना दी. 

 

इसके बाद झाझा स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक ट्रेन को रोका गया. इसके बाद रेल पुलिस और डॉक्टर मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई. महिला यात्रियों और डॉक्टर की मदद से खुशबू ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.

 

मां और नवजात को प्राथमिक उपचार के बाद झाझा रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया. अस्पताल प्रशासन ने महिला के पति को सूचना दे दी है. परिवार में नवजात के आगमन से खुशी का माहौल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही