Ranchi News: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं. शहर में रोज आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. अब राजधानी के हरमू में दो युवकों ने रंगदारी न देने पर एक महिला डॉक्टर से गाली-गलौज और मारपीट की.
इतना ही नहीं महिला के कपड़े भी फाड़ डाले. गला दबाकर मारने की कोशिश की. युवकों ने कहा कि रांची की जमीन पर रहना है तो पैसे देने ही पड़ेंगे. डॉक्टर निशि कुमारी (52) ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें ज्ञान गौरव और सौरभ सुमन को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें-
एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 13 अक्टूबर को सुबह करीब छह बजे हुई. डॉक्टर का आरोप है कि ज्ञान गौरव और सौरभ सुमन हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित फ्लैट में घुस गए. गाली-गलौज शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनका हाथ खींचा और मर्यादा भंग करने की कोशिश की. पीड़िता के मुताबिक, उनका गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने कहा कि जमीन पर रहना है तो पैसे देने ही होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

