Search

 
 
 

रांची के नामकुम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान तबरेज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, परिवार वालों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 

Ranchi : जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान तबरेज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, परिवार वालों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि तबरेज हर वक्त नशे में रहता था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे में धुत्त होने के कारण उसने खौफनाक कदम उठा लिया. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. सूचना पाकर पुलिस मौलाना आजाद कॉलोनी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही