Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा की युवती का यूपी में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल

Ranchi :   झारखंड के सिमडेगा की एक युवती का उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है. युवती का कंकाल खेत मेंं पड़े सूटकेस से बरामद किया गया है.  पुलिस ने हत्या के आरोप में हापुड़ निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपित युवक ने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और फिर शिकायत के डर से पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूल की है. जानकारी के अनुसार,  युवती को घरेलू सहायिका के काम के बहाने हापुड़ (यूपी) लाया गया था. 

 

 गन्ने के खेत में मिला था सूटकेस में कंकाल

हापुड़ पुलिस के संज्ञान में यह मामला एक दिसंबर को सामने आया, जब पिलखुवा थाना क्षेत्र में एनएच-9 के पास रामा अस्पताल के सामने एक गन्ने के खेत में सूटकेस के अंदर युवती का कंकाल मिला. युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली तक पुलिस जांच की गई.

 

मामले का खुलासा करने में सिमडेगा की ही एक अन्य युवती की अहम भूमिका रही, जो दिल्ली के एक कारोबारी के घर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है. दिल्ली के विवेक विहार थाने में मृतका की पहचान के लिए पोस्टर लगाए गए थे. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि सविता विहार के एक कारोबारी की घरेलू सहायिका ने एक युवती की हत्या होते देखी थी और वह काफी डरी-सहमी थी.

 

पुलिस ने युवती से जानकारी जुटाई

युवती ने बताया कि सूटकेस में जिस युवती का शव मिला है, वह झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठाईगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ा और आरोपित दंपती तक पहुंची.

 

 दुष्कर्म और वीडियो बनाने के बाद की हत्या

पुलिस ने पिलखुवा के गांव डूहरी कट निवासी अंकित कुमार और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली (जो सिमडेगा के ठेठाइंगर की निवासी है) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दंपती ने बताया कि वे झारखंड की गरीब युवतियों को घरेलू सहायिका के रूप में काम दिलाने के बहाने यहां लाते थे.

 

आरोपित अंकित कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया. जब युवती ने इस बारे में पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तो डर से दंपती ने डंडे से प्रहार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपित दंपती के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा और तीन मोबाइल फोन सहित अन्य संबंधित सामान बरामद किए हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही