Search

 
 
 

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला युवक गिरफ्तार

जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के बरूराशरीफ में एक सप्ताह पहले आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने का एक वीडियो वायरल हुआ था.
 

Chatra :  जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के बरूराशरीफ में एक सप्ताह पहले आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने का एक वीडियो वायरल हुआ था.  इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारा लगाने वालों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान भरही निवासी आदिल खान के रूप में हुई है. उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

 

अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही पुलिस 

पुलिस के अनुसार, आदिल खान वीडियो फुटेज में साफ तौर पर नारा लगाते हुए देखा गया, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई. अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद देशद्रोह जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही