Search

 
 
 

बीजेपी-अकाली दल के गठबंधन पर आप और कांग्रेस का हमला, ‘सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं’

Lagatar Desk : अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब के किसान, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को नहीं भूले हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने काम के आधार पर वोट मांगती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे सरकार के काम से संतुष्ट हैं तो पार्टी को वोट दें.
 
भगवंत मान

Lagatar Desk : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हमला बोला है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए बीजेपी किसी के साथ भी गठबंधन कर सकती है. उन्होंने कहा कि अकाली दल और बीजेपी समय-समय पर अपने राजनीतिक हितों के अनुसार साथ आते और अलग होते रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें...


उन्होंने कहा, "कभी ये साथ आते हैं, कभी अलग हो जाते हैं और फिर दोबारा साथ आ जाते हैं. हमारा गठबंधन पंजाब की जनता के साथ है. हम राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं."

 

उन्होंने दावा किया कि पंजाब के किसान, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को नहीं भूले हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने काम के आधार पर वोट मांगती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे सरकार के काम से संतुष्ट हैं तो पार्टी को वोट दें.


भाजपा-शिरोमणि अकाली दल (SAD) गठबंधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "भाजपा और अकाली दल ने गठबंधन कर लिया है. मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि ये लोग एक-दूसरे के बारे में क्या कहते थे—कैसे ये लोग जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं., इन्हें लगता है कि लोग कुछ समय बाद सब भूल जाते हैं...


मान ने आगे कहा,  जिसके बारे में सुखबीर बादल कहते थे कि भाजपा, RSS की मदद से सिख संगठनों पर कब्जा कर रही है—कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में हजूर साहिब की कमेटी और पटना साहिब की कमेटी पर कब्जा कर लिया है. यह सुखबीर बादल का ही बयान था... आज, उसी भाजपा के चरणों में बैठकर आप राजनीतिक गठबंधन कर रहे हैं... आम आदमी पार्टी आपकी अपनी पार्टी है. एक ऐसी पार्टी जो आपके दिलों में बसती है. और आप जहां भी मुझे बुलाएंगे, मैं आपकी पुकार पर आ जाऊंगा. हम आएंगे और पंजाब के हक में अपनी आवाज उठाएंगे."

 

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि अकाली दल खुद को गुरु नानक की विचारधारा का प्रतिनिधि बताता है, लेकिन बीजेपी के साथ उसका समझौता उसी विचारधारा के खिलाफ है.

 

परगट सिंह ने चंडीगढ़ में कहा, "प्रकाश पर्व के पवित्र दिन पर अकाली दल और बीजेपी ने जो बात कही है, उससे बड़ा झूठ कोई नहीं हो सकता."

 

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य की बात यह है कि मुझे लगता है कि अमित शाह और सुखबीर बादल ने अपनी राजनीतिक यात्रा के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है." उन्होंने आगे कहा, "आपको याद होगा कि दोनों ही पार्टियां कहती थीं कि वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी, बीजेपी भी यही कह रही थी और अकाली दल भी. लेकिन सच्चाई यह है कि अब इनके पैरों में ताकत नहीं बची है."

 

उन्होंने बीजेपी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता उनकी राजनीति को समझ चुकी है और अंतिम फैसला जनता की अदालत में होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही