Bokaro News : जब अपने ही बेटों ने मुंह मोड़ लिया, जब बुढ़ापे की लाठी टूट गई, तब खाकी वर्दी ने इंसानियत का फर्ज निभाया.
वृद्ध भगवान सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी की सुध लेने वाला कोई नहीं था. दोनों भूख, बीमारी और अकेलेपन के बीच बेहद खराब हालत में जिंदगी गुजार रहे थे.
बेटों ने छोड़ा, नशेड़ी बेटा करता है मारपीट
समाजसेवी अमन गोस्वामी ने बताया कि इस दंपति के दो बेटे हैं, जो पिछले करीब 10 साल से इन्हें छोड़ चुके हैं. एक बेटा बाहर रहता है, जबकि दूसरा बेटा यहीं रहता है, लेकिन वह नशाखोर है. आरोप है कि वह इस बुढ़ापे में भी अपने मां-बाप के साथ मारपीट करता है,और आस-पड़ोस से मिले खाने को भी छीन लेता है.
बताया जाता है कि भगवान सिंह पहले ड्राइवर का काम करते थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. लेकिन शारीरिक स्थिति खराब होने के बाद से वह घर तक सीमित होकर रह गए. जिस पिता ने मेहनत कर अपने बच्चों को बड़ा किया, आज वही बुढ़ापे में दूसरों की मदद पर निर्भर हैं. उनकी पत्नी नीतू देवी की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है.
फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.यह खबर सिर्फ एक पुलिस की मदद की कहानी नहीं है, यह समाज के लिए एक आईना है. क्या बुढ़ापे में मां-बाप का यही हश्र होना चाहिए

