Search

 
 
 

730 करोड़ का जीएसटी घोटाला :  शिवकुमार देवड़ा को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

Ranchi :  दरअसल , यह मामला शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 730 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जीवाड़े से जुड़ा है. मामले में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. जीएसटी घोटाले में अब तक चार से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें शिवकुमार देवड़ा,  मोहित देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता का कारोबारी अमित गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं.
 
झारखंड हाईकोर्ट

Ranchi :  जमशेदपुर में हुए 730 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने शिवकुमार देवड़ा को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी. है ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और सौरव कुमार ने अदालत में पक्ष रखा था.  

 

इसे भी पढ़ें

 

शेल कंपनियों के नाम 730 करोड़ का फर्जीवाड़ा

दरअसल , यह मामला शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 730 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जीवाड़े से जुड़ा है. मामले में ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. जीएसटी घोटाले में अब तक चार से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें शिवकुमार देवड़ा,  मोहित देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता का कारोबारी अमित गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं. 

 

क्या है मामला

शिवकुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता समेत अन्य आरोपियों पर लगभग 14,325 करोड़ के फर्जी चालान बनाने का आरोप है, जिसके जरिये 730 करोड़ से अधिक के अयोग्य दावे किए गए थे. इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ा था.

 

इस मामले में जीएसटी इंटेलीजेंस ने पूर्व में कार्रवाई की थी. तब जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह के बयान पर केस दर्ज कर शिवकुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता व अमित गुप्ता को जेल भेज दिया गया था. सुमित व अमित गुप्ता जमशेदपुर के रहने वाले हैं.

 

इसके बाद ईडी ने इस केस को टेकओवर किया और ईसीआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. ईडी को जांच में जीएसटी घोटाले से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं. जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 90 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए जीएसटी चोरी को अंजाम दिया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही