Ranchi News: पूर्वोत्तर राज्यों में चिटफंड के नाम पर भारी रिटर्न का झांसा देकर हजारों निवेशकों से ठगी करने के आरोपी प्रयाग ग्रुप के मालिक वासुदेव बागची की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने वासुदेव बागची को राहत देते हुए जमानत याचिका मंजूर कर ली. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने फैसला सुनाया. ED की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास एवं अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें -
वासुदेव बागची पर पूर्वोत्तर राज्यों में चिटफंड के माध्यम से निवेशकों से 2800 करोड़ रुपए ठगने करने का आरोप है. वासुदेव बागची कोलकाता जेल में बंद हैं और उनपर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों को उच्च रिटर्न का लालच देकर पैसे जमा कराए, लेकिन मात्र 700 करोड़ लौटाए.
वासुदेव बागची 29 नवंबर 2024 से कोलकाता जेल में बंद हैं. आरोप है कि वासुदेव बागची और उनके पुत्र ने मासिक आय योजना और क्लब सदस्यता प्रमाण पत्र के नाम पर निवेशकों से करीब 2800 करोड़ रुपये जमा कराए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


