Search

 
 
 

Court News: अभय मिश्रा को HC से मिली राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

विवेकानंद स्कूल कमेटी विवाद से जुड़े एक मामले में आरोपी अभय कुमार मिश्रा को HC से अग्रिम जमानत मिल गई है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता 3 सप्ताह के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करें.
 

Ranchi:  विवेकानंद स्कूल कमेटी विवाद से जुड़े एक मामले में आरोपी अभय कुमार मिश्रा को HC से अग्रिम जमानत मिल गई है. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता 3 सप्ताह के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करें.

इसे भी पढ़ें:

आत्मसमर्पण/गिरफ्तारी की स्थिति में 25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड तथा समान राशि के दो जमानतदारों पर रिहा किया जाए. कोर्ट ने यह भी कहा कि उसे मुकदमे के ट्रायल में सहयोग करना होगा. बता दें कि यह मामला जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 314 / 2017 से संबंधित है. मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही