Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिजीत दीपके ने आमरण अनशन तोड़ा, CJP का दावा, सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, नड्डा से मिलने पहुंचे

कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि उन्होंने अपना आमरण अनशन तोड़ दिया है, दीपके  को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराते हुए डॉ योगेंद्र यादव ने कहा, यह भूख हड़ताल का टूटना नहीं, वरन संघर्ष के इस रूप का खात्मा है.
Advertisement
Advertisement
अभिजीत दीपके

New Delhi :  कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि उन्होंने अपना आमरण अनशन तोड़ दिया है, दीपके  को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराते हुए डॉ योगेंद्र यादव ने कहा, यह भूख हड़ताल का टूटना नहीं, वरन संघर्ष के इस रूप का खात्मा है.

 

 

 

 
बता दें कि शबाना आजमी, प्रकाश राज, मनोज झा, राजाराम सिंह, अमरा राम, डॉ. योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने छात्रों से अनशन खत्म करने की गुजारिश की थी.  

 

 


संसद मार्च की अपील के बाद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की मौजूदगी में उन्होंने जंतर-मंतर पर ढाई दिन चला अनशन तोड़ दिया. एक और खबर है कि अभिजीत दीपके से पूर्व जंतर-मंतर पर बैठे AISA के छात्रों ने भी अपना अनशन तोड़ चुके हैं.  बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में भरती सोनम वांगचुक भी अपना अनशन तोड़ चुके हैं. 
    

 

 प्रदर्शनकारी नेता सौरव दास ने दावा किया कि  अनशन तोड़ने के बाद पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया है.  यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट मुलाकात हुई है.जेपी नड्डा से हमें आश्वासन मिला है. कॉकरोच जनता पार्टी के दो प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष राकां ने  स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की. 
 

 

आज जंतर-मंतर से संसद भवन तक निकाले गये मार्च में हजारों युवा शामिल हुए . मार्च में डिंपल यादव के नेतृत्व में सपा सांसद, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा,  आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी और गोपाल राय, ASP के चंद्रशेखर रावण और प्रकाश राज समेत कई नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.  

 


मार्च के आगे बढ़ने पर शास्त्री भवन के पास जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. सूत्रों के अनुसार  सुरक्षा कारणों से नयी दिल्ली इलाके के कई मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिये गये है. संसद भवन की सुरक्षा टाइट कर दी गयी है, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही