Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी कॉलेज में अबुआ अधिकार मंच का प्रदर्शन, नियमित कक्षाएं नहीं होने पर दी चेतावनी

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मारवाड़ी कॉलेज में नियमित कक्षाएं नहीं होने के मुद्दे पर छात्र राजनीति तेज हो गई है. छात्र संगठन ‘अबुआ अधिकार मंच’ के अध्यक्ष सह रांची विश्वविद्यालय संयोजक विशाल कुमार यादव के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया.

 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक रील इन दिनों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्र नेता कॉलेज प्रशासन से कक्षाएं नहीं होने को लेकर तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो मारवाड़ी कॉलेज का बताया जा रहा है. बाद में छात्र नेता विशाल कुमार यादव से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी सामने आई.

 

विशाल यादव ने आरोप लगाया कि कुछ प्रोफेसर एक लाख से तीन लाख रुपये तक वेतन लेने के बावजूद नियमित रूप से कक्षाएं नहीं ले रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों में इसको लेकर गहरा असंतोष है. संगठन ने एक ऐसे प्रोफेसर का भी उल्लेख किया, जो दो बार चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं. संगठन का कहना है कि यदि कोई शिक्षक सक्रिय राजनीति करना चाहता है तो यह उसका अधिकार है, लेकिन छात्रों को पढ़ाना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है.

 

प्रशासन ने लिया संज्ञान

‘अबुआ अधिकार मंच’ की ओर से इस मामले को कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाया गया और धरना-प्रदर्शन किया गया. विशाल यादव के अनुसार, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल की है. इसके बाद संबंधित शिक्षक ने 17 तारीख से नियमित कक्षाएं लेना शुरू कर दिया है, जिसका छात्रों से सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है.

 

तीन और शिक्षकों पर निगाह

संगठन का दावा है कि ऐसे तीन अन्य शिक्षकों को भी चिन्हित किया गया है, जो अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं. इनमें एक शिक्षक इतिहास विभाग से संबंधित बताए जा रहे हैं. विशाल यादव ने रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी के छात्रों से अपील की है कि वे नियमित रूप से कॉलेज पहुंचें और अपने मेजर और जीई (GE) पेपर की कक्षाओं के लिए निर्धारित रूटीन की मांग करें.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक कक्षाएं नहीं लेते हैं, तो छात्र संगठन उन्हें जवाबदेह बनाएगा और छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होने देगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही