Ranchi News: आदिवासी नेत्री निशा भगत से जुड़े मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की संस्कृति, सभ्यता और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण निशा भगत को प्रताड़ना और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर अभद्र सामग्री प्रसारित करना गंभीर मामला है. ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें -
परिषद ने कहा कि यह मामला आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है. इसलिए पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए. किसी भी दोषी को कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान अंकित राज, हर्षित पांडे, तेजस्वी यादव, श्रीमय कुमार, ओम कुमार, अंशुल कुमार, विशाल कुमार, नारायण तिवारी, प्रियरंजन दुबे, अंशु कुमार, आकाश कुमार, प्रशांत सिंह और विपुल साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

