Search

 
 
 

Ranchi News : फल मंडियों में छठ की रौनक, केला महंगा तो अनानास के दाम गिरे

Ranchi News : नगड़ी के एक व्यापारी भी फल मंडी हरमु में छठ पूजा को लेकर केले खरीदने आए थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि केले की कीमत में करीब 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, फल मंडियों के व्यापारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में केले की कीमत प्रति कांदी 100 से 200 रुपये तक और बढ़ सकती है.
 
फल विक्रेता
  • विदेशी सेब-संतरे की बढ़ी आवक
  • महंगाई के बीच फल खरीदारों की संख्या घटी

Ranchi News : छठ पूजा अपने चरम पर है. श्रदधालुओं ने पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. फल मंडियों में इन दिनों प्रत्येक कांदीकेला 400-550 रूपया कांदी केला बोली लगाई जा रही है. वहीं, दूसरी ओर केले के दाम में जबरदस्त उछाल आया है. पिछले बार 200 रुपये प्रति कांदी मिलने वाला केला इस बार 550 रुपये तक पहुंच गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

नगड़ी के एक व्यापारी भी फल मंडी हरमु में छठ पूजा को लेकर केले खरीदने आए थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि केले की कीमत में करीब 350 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, फल मंडियों के व्यापारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में केले की कीमत प्रति कांदी 100 से 200 रुपये तक और बढ़ सकती है.

 

फल मंडी में इस बार कश्मीर से करीब 25 ट्रक सेब, महाराष्ट्र से 25-30 ट्रक संतरे और सिलीगुड़ी से 6 पिकअप से अनानास की आवक अनुमानित है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश और बंगाल से भी केले की खेप पहुंच रही है. चार दिवसीय छठ पूजा मंडी में करीब 25 ट्रक केले पहुंचने का अनुमान है.


अनानास 50 रुपये से घटकर 15-25 रुपए प्रति पीस

व्यापारी शहनवाज ने बताया कि अनानास की कीमत में इस बार काफी गिरावट आई है. पहले जहां अनानास 40-50 रुपये प्रति पीस बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत घटकर 15-25 रुपए रह गई है. सिलीगुड़ी से अनानास मंगाने में करीब 40 हजार रुपये तक भाड़ा खर्च करना पड़ता है.

 

वहीं, विदेशी फलों की भी बाजार में अच्छी आवक है. थाईलैंड की लीची 300 रुपये प्रति किलो बिक रही है. दक्षिण अफ्रीका से मिनी ऑरेंज की खेप भी पहुंची है. विदेशी सेब में अमेरिका का सेब करीब 500 रुपये प्रति पेटी, डेलिसन 900-1200 रुपये और रोल किस्म का सेब 700 रुपये में बिक रहा है. तुर्की के सेब की 18 किलो की पेटी 4000 से 5500 रुपये तक उपलब्ध है. इसके अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के सेब भी बाजार में बिक रहे हैं.


तेल और भाड़ा बढ़ने से केला महंगा, बिक्री में आई कमी

फल व्यापारी आबिद अली ने बताया कि तेल, भाड़ा और किसानों की लागत बढ़ने के कारण केले की कीमत में इस बार 100-200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, महंगाई के कारण बाजार में बिक्री कम हो गई है. फल खरीदने वालों की संख्या भी घटी है.

 

पहले ग्राहक एक पेटी के साथ चार पेटियां तक खरीद लेते थे, लेकिन इस बार श्रद्धालु और अन्य खरीददार जरूरत के हिसाब से ही फल खरीद रहे हैं. इससे बाजार में कारोबार मंदा पड़ गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही