Search

ABVP ने रांची विवि कुलपति से की मुलाकात, स्नातक व सेल्फ फाइनेंस नामांकन एक साथ कराने की मांग

Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आज रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से मुलाकात की. मुलाकात कर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक एवं सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की नामांकन प्रक्रिया एक साथ शुरू कराने की मांग उठाई. इस संबंध में परिषद की ओर से कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा गया.
 
अभाविप ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में स्नातक एवं सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की नामांकन प्रक्रिया अलग-अलग समय पर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है. कई छात्र समय पर जानकारी नहीं मिलने या अलग-अलग प्रक्रिया होने की वजह से आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं.

परिषद ने यह भी कहा कि सरकारी एवं अंगीभूत कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होने से विद्यार्थियों को निजी कॉलेजों की ओर रुख करना पड़ता है, जो छात्र हित के खिलाफ है. अभाविप ने मांग की कि सभी कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया एक साथ प्रारंभ की जाए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो और सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके.

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के साथ हुई वार्ता में अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया. कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही