Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में BJP ने BDO को सौंपा राज्यपाल के नाम मांग-पत्र

पश्चिमी सिंहभूम जिला के भारतीय जतना पार्टी चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की ओर से सोमवार को स्थानीय जनसमस्याओं एवं किसानों के धान भुगतान को लेकर राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर को सौंपा.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के भारतीय जतना पार्टी चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की ओर से सोमवार को स्थानीय जनसमस्याओं एवं किसानों के धान भुगतान को लेकर राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर को सौंपा. मांग पत्र में भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में विकास कार्य प्रभावित हैं.


साथ ही पेयजल संकट समेत विभिन्न प्रमुख समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि किसानों के लंबित धान भुगतान को अविलंब किया जाए, वृद्धा-विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान, पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए.


बालू, मनरेगा कर्मियों का वेतन भुगतान, धान बीज का समय पर वितरण किया जाए. मौके पर भाजपा चक्रधरपुर के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा नेता गोरखनाथ बोदरा उर्फ हारे बोदरा, गणेश तांती, परेश मंडल, दीपक प्रधान, तीरथ जामुदा, केदार नायक, दुर्योधन प्रधान, प्रेम प्रधान समेत कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही