Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ABVP ने DSPMU के नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर से की शिष्टाचार मुलाकात

ABVP ने DSPMU के नवनियुक्त कुलपति डॉ. राजीव मनोहर से शिष्टाचार मुलाकात की. पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं
Advertisement
Advertisement

Ranchi : ABVP ने DSPMU के नवनियुक्त कुलपति डॉ. राजीव मनोहर से शिष्टाचार मुलाकात की. पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं

 

मुलाकात के दौरान विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों ने कुलपति के साथ अनौपचारिक चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय परिसर की वर्तमान स्थिति तथा छात्र-छात्राओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. परिषद के सदस्यों ने कुलपति से आग्रह किया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्र सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं.

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिशा दित्य (केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य), शुभम पुरोहित (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), तुषार शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) एवं ओ.पी. शुक्ला उपस्थित थे.विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु तिवारी के नेतृत्व में पूरी इकाई ने कुलपति को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान प्रमुख रूप से हर्षित पांडे, आनंद राय, अभिनव सिन्हा, मिथिलेश गुप्ता, अन्नू कुमारी, उज्ज्वल सिंह, अंकित तिवारी, अर्णव अतुल तथा निखिल साहू भी मौजूद रहे.

 

विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति से निवेदन किया कि आगामी समय में विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि परिसर में पठन-पाठन का माहौल सुचारू बना रहे. कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने परिषद के सदस्यों की बातों को सकारात्मक रूप से सुना और छात्र हित में कार्य करने का आश्वासन दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही