Search

 
 
 

Ranchi News: हूल दिवस पर एबीवीपी ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

हूल दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू पार्क स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
 

Ranchi: हूल दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू पार्क स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इसे भी पढ़ें: 

इस अवसर पर परिषद् के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सिदो-कान्हू के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि 1855 के संथाल हूल के माध्यम से सिदो-कान्हू ने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था. उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया और युवाओं से उनके जीवन एवं संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

 

इस अवसर पर एबीवीपी रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक कुमकुम गुप्ता, अंकित तिवारी, इन्द्रसेन यादव, उज्ज्वल तिवारी, हर्ष यादव, कुमार दिव्यांशु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही