Search

 
 
 

JPSC-JSSC में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, पुतला दहन किया

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला भी दहन किया.
 

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला भी दहन किया. 


प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड गठन के बाद से अब तक केवल 14 जेपीएससी परीक्षाएं आयोजित हो सकी हैं, जबकि युवाओं को नियमित रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक और कथित गड़बड़ियों से छात्रों की वर्षों की मेहनत बर्बाद हो रही है.


एबीवीपी ने मांग की कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए. संगठन ने शिक्षा मंत्री से इस मामले में विशेष जांच समिति गठित करने अथवा सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके.


संगठन ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की भी घोषणा की. एबीवीपी के अनुसार, राज्य के सभी 24 जिलों में हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. कार्यकर्ता लगातार धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी मांगों के समर्थन में अभियान चला रहे हैं.


प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी नेताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा.


पुतला दहन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. राज्य में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और रोजगार के मुद्दे को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध लगातार जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही