Search

 
 
 

JSSC-JPSC में कथित अनियमितताओं के विरोध में 8 अगस्त को ABVP का छात्र मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड ने JSSC व JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को विशाल छात्र आंदोलन व मार्च का ऐलान किया है.
 
झारखंड की खबरें
  • DSPMU से मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शन

Ranchi :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड ने JSSC व JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को विशाल छात्र आंदोलन व मार्च का ऐलान किया है.

 

 

एबीवीपी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्र मार्च सुबह 11:00 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) से शुरू होगा. मार्च फिरायालाल चौक होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक जाएगा, जहां छात्र अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

 

परिषद का कहना है कि JSSC और JPSC की परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. इसी के विरोध में राज्यभर के छात्रों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है.एबीवीपी ने कहा है कि यह मार्च छात्रों के अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही