Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के विरोध में ABVP ने निकाला मशाल जुलूस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गिरिडीह इकाई ने बुधवार को JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में झंडा मैदान से टावर चौक तक मशाल जुलूस निकाला.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गिरिडीह इकाई ने बुधवार को JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में झंडा मैदान से टावर चौक तक मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें: 

मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे ABVP के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JSSC-CGL जैसी विवादित परीक्षाओं को रद्द कर नई परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं और संगठन का राज्य सरकार की CID जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच CBI या ED जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

Uploaded Image

मशाल जुलूस निकालते ABVP कार्यकर्ता

जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा अनियमितताओं में शामिल अधिकारियों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 

SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि मामले में अब तक 14 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए इसे CBI को सौंपा जाना आवश्यक है.उन्होंने कहा कि दोषियों को कठोर सजा मिलने से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का विश्वास बहाल होगा.

 

मशाल जुलूस में नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, आकाश श्रीवास्तव, राजेश यादव, सोनू यादव, विद्या भारती, ज्योति कुमारी, सोनाली, ममता कुमारी, प्रशांत कुमार समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए संगठन ने सरकार से छात्रों के हित में शीघ्र ठोस निर्णय लेने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही