Ramgarh News: टर्टल फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट, रामगढ़ एवं चितरपुर कॉलेज, चितरपुर के बीच शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया. समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, ज्ञान-विनिमय, अनुसंधान, प्रशिक्षण, संगोष्ठी, कार्यशाला एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है.
इसे भी पढ़ें:
समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शोध गतिविधियों का आयोजन करेंगे. साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से नए शैक्षणिक अवसर विकसित किये जायेंगे. इस अवसर पर चितरपुर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संज्ञा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक समझौते संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को व्यापक शैक्षणिक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.
भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इससे शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को नई दिशा मिलेगी और दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक शैक्षणिक सहयोग मजबूत होगा. मौके पर प्रो ज्योति कुमारी, प्रो निरंजन महतो, प्रो कुरतुलऐन, प्रो रेवालाल पटेल, प्रो निखत परवीन, प्रो अंजू, डॉ. ताराशंकर अग्रवाल, प्रो उत्तम सिंह एवं प्रो दीपक कुमार सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.
वहीं टर्टल फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी अंजलि सिंह एवं ट्रस्टी सौम्या अग्रवाल मौजूद रहीं. उपस्थित सदस्यों ने समझौते को उच्च शिक्षा, अनुसंधान, ज्ञान-विनिमय एवं शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

