Search

 
 
 

ACB की कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 8 हजार घूस लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन अमिन गणेश महतो को 8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
 

Ranchi :   एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन अमिन गणेश महतो को 8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

 

जानकारी के अनुसार,  अमीन ने जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत परिवादी वासुदेव महतो ने एसीबी में दर्ज कराई थी.

 

परिवादी ने 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था. 10 फरवरी 2026 को भूमि की नापी की गई, जिसके बाद अमीन कथित रूप से रिपोर्ट और नक्शा देने के लिए घूस की मांग कर रहा था.  

 

एसीबी ने परिवादी की शिकायत की जांच कराई. जांच में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही