Search

 
 
 

लैंड स्कैम : चार्जशीटेड विनोद सिंह की डिस्चार्ज पिटीशन पर PMLA कोर्ट में सुनवाई जारी

Ranchi: रांची में बड़गाईं की 8.5 एकड़ जमीन कब्जा मामले में चार्जशीटेड आरोपी विनोद सिंह की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में विनोद सिंह की ओर से बहस की गई, सुनवाई जारी रही.
 

Ranchi: रांची में बड़गाईं की 8.5 एकड़ जमीन कब्जा मामले में चार्जशीटेड आरोपी विनोद सिंह की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में विनोद सिंह की ओर से बहस की गई, सुनवाई जारी रही. विनोद सिंह की ओर से खुद को मामले में निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई गई. 


बता दें कि मामले में विनोद सिंह का नाम तब आया है, जब ईडी से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल से सीएम के साथ व्हाट्सएप चैट में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में सिफारिश की लिस्ट और बड़गाईं की विवादित जमीन पर मैरिज हॉल बनाने के संबंध में डिजाइन मिला था.


ईडी ने मामले में सीएम से जुड़े भूमि घोटाले मामले में अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की थी, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा आर्किटेक्ट विनोद सिंह, बड़गाईं अंचल के निलंबित उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, रैयत राजकुमार पाहन और जमीन कारोबारी हिलेरियस कच्छप, अंतू तिर्की और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही