Search

 
 
 

रांची में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से पुलिस ने तीन लोगों को बचाया

Ranchi : राजधानी रांची के एदलहातू इलाके में पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटना होने से तीन लोगों की जान बचाई है. भीड़ ने एदलहातु में दो महिला सहित तीन लोगों को अपना निशाना बना लिया था. लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. जानकारी के मुताबिक, तीनों पर एक बच्चे को चुराने का आरोप है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के एदलहातू इलाके में पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटना होने से तीन लोगों की जान बचाई है. भीड़ ने एदलहातु में दो महिला सहित तीन लोगों को अपना निशाना बना लिया था. लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. जानकारी के मुताबिक, तीनों पर एक बच्चे को चुराने का आरोप है. ये लोग रोते हुए बच्चे को ऑटो से ले जा रहे थे. तभी बात सामने आई कि ये लोग बच्चे की चोरी कर ले जा रहे हैं. जिसके बाद इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की.

बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से फिलहाल तीनों को बचा लिया गया है. अब सवाल यह है कि जो आरोप इन पर लगे हैं वह सही है या गलत जांच की जा रही है. मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही