Search

 
 
 

बुंडू प्रखंड से पेयजल विभाग का ब्लॉक कॉर्डिनेटर 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में रांची के बुंडू प्रखंड से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
 

Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में रांची के बुंडू प्रखंड से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ गोप ने एक योजना के बिल भुगतान और प्रशासनिक स्वीकृति के बदले रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने रांची स्थित एसीबी कार्यालय को दी थी.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही जगन्नाथ गोप ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की नकद राशि ली, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ रांची ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही