Search

 
 
 

लातेहार :  कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद

जिले में अवैध नशा कारोबार व तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास एक कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की है.
 

Latehar :  जिले में अवैध नशा कारोबार व तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास एक कार से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की है.

 

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से शराब ले जाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया.  इस दौरान कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास एक बैंगनी रंग की इनोवा क्रिस्टा कार को रोका गया. 

 

जांच करने पर कार (JH 01CA 5365) से 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब में रॉयल चैलेंस और 8 पीएम ब्रांड की शराब है. प्रत्‍येक पेटी में 180 एमएल की 24 बोतलें थीं. पुलिस ने शराब जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही