Search

 
 
 

रांची: मामूली कहासुनी में हुई थी मधेश्वर सिंह की हत्या, पिता व दो बेटों समेत 3 अरेस्ट

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कंपाउंड (धोबी घाट) में शनिवार की रात मधेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मामूली विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
 

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कंपाउंड (धोबी घाट) में शनिवार की रात मधेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मामूली विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. 
एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त मुन्ना कच्छप और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

क्या है पूरा मामला 


31 जनवरी की रात लोवर वर्द्धमान कंपाउंड निवासी मधेश्वर सिंह रात में टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले मुन्ना कच्छप के बेटे अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई.


विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने बुजुर्ग मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर पिता मुन्ना कच्छप भी मौके पर पहुंच गये और उसने भी अपने बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग पर हमला बोल दिया. हमले में गंभीर चोट लगने के कारण मधेश्वर सिंह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े.


परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पीड़ित पुत्र पियुष कुमार सिंह के बयान पर लालपुर थाने में हत्या और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. जिनमें अमन कच्छप उर्फ अमन, अनिकेत कच्छप और मुन्ना कच्छप शामिल है. ये सभी अभियुक्त लोवर वर्द्धमान कंपाउंड, झीपा कोचा टोला के रहने वाले हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही