Search

 
 
 

धनबाद में ACB की कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में रिटायर्ड ASI गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त एएसआई को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालेश्वर सिंह (63 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Dhanbad : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त एएसआई को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालेश्वर सिंह (63 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में एसीबी के धनबाद प्रमंडलीय कार्यालय में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था.

 

आरोप है कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक चल-अचल संपत्ति बनाई. इस संबंध में एसीबी धनबाद थाना कांड संख्या 01/23 दर्ज किया गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की टीम काफी समय से उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य निवेशों की विस्तृत जांच कर रही थी. जांच के क्रम में ब्यूरो को आय और संपत्ति के बीच स्पष्ट असमानता के ठोस साक्ष्य मिले.

 

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को एसीबी की टीम ने धनबाद के हीरापुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की और उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया. एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही