Search

 
 
 

रामगढ़: युवा मोबाइल गेम की जगह खेल मैदान में बहाए पसीना- महाप्रबंधक

केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के तत्वावधान में निगमित सामाजिक दायित्व के तहत चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट सह प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया. टूर्नामेंट का मेगा फाइनल का फाइनल मैच मिलन स्पॉटिंग क्लब घुटूवा तथा चैनगड़ा इलेवन के बीच खेला गया.
 

Ramgarh : केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के तत्वावधान में निगमित सामाजिक दायित्व के तहत चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट सह प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया. टूर्नामेंट का मेगा फाइनल का फाइनल मैच मिलन स्पॉटिंग क्लब घुटूवा तथा चैनगड़ा इलेवन के बीच खेला गया. 

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि एएफएम सूर्य नारायण पांडेय, अमला अधिकारी आलोक मनीष सोय उपस्थित थे.

 

अतिथियों द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मेगा फाइनल मैच की शुरुआत कराई. निर्धारित समय में दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर पायी. निर्णायक मंडली द्वारा पेनाल्टी शूटआउट का मौका दोनों टीमों को दिया गया.

 

पेनल्टी शूटआउट में चैनगड़ा इलेवन की टीम ने पांच - तीन से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया. महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक सौष्ठव बढ़ती है.

 

उन्होंने युवाओं को मोबाइल गेमिंग की जगह खेल मैदान में पसीना बहाने और अपनी प्रतिभा को निखारने की बात कही. कहा कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कंपनी अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करती है.

 

मैन ऑफ द मैच चैनगड़ा के चंचल मुंडा, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चैनगड़ा के विमल टोप्पो, बेस्ट गोलकीपर घुटूवा के राजू बेदिया, बेस्ट डिफेंडर विजेता उर्फ पांडु को दिया गया.

 

टूर्नामेंट में गेम ऑफिशियल व रेफरी की भूमिका हासिम अंसारी, उत्तम मिंज, विवेक बेदिया, संजीत मुंडा, सुरज बेसरा, कोच की भूमिका रविशंकर भगत ने निभाया. समारोह का संचालन कुमार अंकित व विक्की बेदिया ने किया.

 

मौके पर सांबित कुमार, शशि पंकज, धीरज कुमार,  कुमार अमित, गंगेश्वर मिश्रा, रंजीत सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, उदयप्रताप नारायण सिंह, संदीप झा, रामशब्द राम, प्रदीप राम, राजेश झा, संतोष यादव, राकेश कुमार, मनोज सिंह, मंजू देवी, मालती कुमारी, सुगन कुमारी आदि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही