Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में ACB की कार्रवाई: रोजगार सेवक 6 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Palamu : भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसीबी की पलामू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के रोजगार सेवक को 6 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार रोजगार सेवक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो छतरपुर प्रखंड की सिलदागा पंचायत में कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने गोगो दीदी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुक से 6 हजार रुपये की मांग की थी.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर आरोपी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही