Search

 
 
 

प्रतिबंधित ड्रोन GPS जैमर बेचने के आरोप में छह ई कॉर्मस प्लैटफॉर्म को नोटिस

Ranchi: उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) प्रतिबंधित ड्रोन और जीपीएस जैमर बेचने की आरोप में छह ई कॉर्मस प्लैटफार्ट को नोटिस जारी किया है. इन सभी ई कॉर्मस फ्लैटफॉर्म से ड्रोन के आयात, खरीदारों के ब्योरे सहित अन्य जानकारियां मांगी गयी है.
 

Ranchi: उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) प्रतिबंधित ड्रोन और जीपीएस जैमर बेचने की आरोप में छह ई कॉर्मस प्लैटफार्ट को नोटिस जारी किया है. इन सभी ई कॉर्मस फ्लैटफॉर्म से ड्रोन के आयात, खरीदारों के ब्योरे सहित अन्य जानकारियां मांगी गयी है. साथ ही इन उपकरणों की बिक्री पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया गया है.


CCPA चेयरमैन निधि खरे ने जिन ई कॉर्मस प्लैटफॉर्म को नोटिस जारी किया है, उसमें M/s Everse, Indiamart, Xboom, Javiat Aerospace, M/s AirONE Roboticsand और M/s Maveric Drones & Technologies Pvt Ltd. का नाम शामिल है. CCPA द्वारा की गयी प्रारंभिक जांच के दौरान इन सभी ई कॉर्मस प्लैटफॉर्म द्वारा प्रतिबंधित ड्रोन और जीपीएस जैमर की बिक्री किये जाने का मामला पकड़ में आया. 


भारतीय ट्रेलिग्राफ एक्ट 1985 और वायरलेस ट्रेलिग्राफी एक्ट 1933 के प्रावधानों के तहत ड्रोन और जीपीएस जैमर जैसे उपकरणों की खरीद बिक्री के लिए सख्त नियम हैं. ड्रोन और जीपीएस जैमर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल सरकारी जांच एजेंसियों और सरकार के अलावा आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित है. प्रतिबंधित ड्रोन और जीपीएस जैमर की बिक्री के दौरान इकामर्स प्लैटफार्म ने नियमों को उल्लंघन किया है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए इन सभी ई कॉर्मस प्लैटफार्म से इंपोर्ट लाइंस की कॉपी, विदेशों से इन सामग्रियों की खरीद से संबंधित दस्तावेज,गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी अनुमति से संबंधित दस्तावेज की मांग की गयी है. इसके अलावा पिछले दो साल के दौरान ड्रोन और जैमर खरीदने वालों के विस्तृत ब्योरे की मांग की गयी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही