- ड्यूटी दिलाने के नाम पर मांगता था रिश्वत
- शिकायत मिलने के बाद ACB ने बिछाया जाल
- होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को रंगेहाथ दबोचा
Palamu News : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पलामू में होमगार्ड कार्यालय के मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. उस पर होमगार्ड में ड्यूटी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 10-10 हजार रुपये मांगने का आरोप है.
एक वादी ने इस संबंध में ACB से शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत लेने की बात सही पाई गई. इसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और मुंशी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
एसीबी से जुड़ी खबरें...

