Search

 
 
 

एसीबी ने ग्रामीण विकास के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को घूस लेते किया गिरफ्तार

एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इंजीनियर बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे.
 

Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी रांची ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इंजीनियर बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे. जिसकी शिकायत एसीबी के पास की गई थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी से की गई थी शिकायत 

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार का विभाग में बिल बकाया था. बिल रिलीज करने को लेकर एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के द्वारा  लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी. जिसके बाद ठेकेदार ने मामले की जानकारी और लिखित शिकायत झारखंड एसीबी से की गई. शिकायत मिलने के बाद एसीबी के द्वारा पूरे मामले का जांच कराया गया, जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी की टीम ने एक्जिक्यूटिव इंजीनियर को उनके ऑफिस से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही