Search

 
 
 

ACB ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर को किया गिरफ्तार

लोहरदगा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर को गिरफ्तार किया है. रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कैशियर वरुण कुमार को चार हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
 

Lohardaga : लोहरदगा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर को गिरफ्तार किया है. रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कैशियर वरुण कुमार को चार हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई. 


उल्लेखनीय है कि रांची एसीबी को शिकायत मिली थी कि कैशियर वरुण कुमार बिल का भुगतान करने के नाम पर घोष का मांग कर रहे हैं. इसको लेकर वादी के द्वारा एसीबी से शिकायत की गई थी. 


शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए वरुण कुमार को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ लेकर रांची रवाना हो गई.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही