Search

रांची में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Ranchi: रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. गुरुवार को सिकिदरी में उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था. 


उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर किए छापेमारी में 600 पेटी शराब के साथ-साथ 500 लीटर कच्चा शराब बरामद किया है. साथ ही मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. 


अवैध शराब फैक्ट्री से बाजार में बिकने वाले कई ब्रांड के नकली शराब बरामद किया गये हैं. जांच में पता चला कि मिनी शराब फैक्ट्री में महंगे ब्रांड के शराब के बोतलों में उनके रैपर लगाकर उसमें नकली शराब भरकर उसे बिहार में खफाया जाता था.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//