Search

 
 
 

सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में आरोपी को ACB ने किया अरेस्ट

Ranchi News: एसीबी की विशेष छापेमारी दल ने 58 वर्षिय भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कुलेश्वर प्रजापति हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज स्थित नयाडीह का रहने वाला है. मामला हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, 25 सितंबर 2025 से संबंधित है. इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2), 13(1)(d) और भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
 
भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति

Hazaribagh News: सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की भूमि को अवैध तरीके से हासिल करने, बिक्री करने और गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 

एसीबी की विशेष छापेमारी दल ने 58 वर्षिय भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कुलेश्वर प्रजापति हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज स्थित नयाडीह का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें - 

 

मामला हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, 25 सितंबर 2025 से संबंधित है. इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2), 13(1)(d) और भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

 

एसीबी के अनुसार, मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक समेत अन्य सरकारी पदाधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय भूमाफिया के खिलाफ सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की भूमि को अवैध तरीके से हासिल करने, बिक्री करने और गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.  इससे पहले मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदाधिकारी, भूमाफिया और क्रेता-विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही