Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह से ACB ने पूछा - IAS विनय चौबे से क्या और कैसा संबंध है?

झारखंड शराब घोटाला मामले में आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी और नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह से ACB ने सोमवार को पूछताछ की. एजेंसी ने उन्हें पूर्व में समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले में आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी और नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह से ACB ने सोमवार को पूछताछ की. एजेंसी ने उन्हें पूर्व में समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. सोमवार को विनय सिंह अपने अधिवक्ता के साथ करीब 10 बजकर 30 मिनट पर ACB मुख्यालय पहुंचे. 


ACB ने उनसे दोपहर लगभग 1: 30 में पूछताछ शुरू की. ACB ने विनय सिंह से यह पूछा कि वह IAS अधिकारी विनय चौबे को कैसे और कब से जानते हैं. जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह विनय चौबे को कई वर्षों से जानते हैं और विनय चौबे उनके करीबी मित्र हैं. 


इसके बाद ACB ने यह जानकारी मांगी कि नेक्सजेन कंपनी में महत्वपूर्ण पदों पर कौन-कौन कार्यरत है. वहीं ACB ने विनय सिंह से पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मांगी कि IAS विनय चौबे की पत्नी कब से नेक्सजेन से जुड़ी हैं और उन्हें क्या पद दिया गया है. 


बता दें कि ACB झारखंड शराब घोटाला की जांच कर रही है. इस केस में अब तक आईएएस विनय चौबे समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी केस में विनय सिंह भी आरोपी हैं लेकिन कोर्ट ने उन्हें अग्रिम बेल दे दी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही