Search

 
 
 

26 वर्ष पुराने केस में ACB कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी

Ranchi: रांची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने मंगलवार को 26 वर्ष पुराने एक मामले में ट्रायल फेस कर रहे तीन आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में निर्दोष पाकर बरी कर दिया है.
 

Ranchi: रांची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने मंगलवार को 26 वर्ष पुराने एक मामले में ट्रायल फेस कर रहे तीन आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में निर्दोष पाकर बरी कर दिया है. गुप्तेश्वर मिश्र सुभाष चंद्र पटवारी और मोहम्मद नसीम पर एक दूसरे की मिली भगत से और ब्लॉक के कुछ कर्मचारियों की मदद से सरकारी जमीन की खरीद बिक्री अपने नाम से करने का आरोप था.


एसीबी के द्वारा वर्ष 2000 में सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. जिसका केस नंबर 14/2000 था. यह सभी लोग ट्रायल फेस कर रहे थे. ट्रायल के दौरान ACB ने 26 वर्षों के भीतर मात्र दो गवाहों की गवाह प्रस्तुत की. अभियुक्त पक्ष की ओर से अविनाश पांडे एडवोकेट के द्वारा पक्ष रखा गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही