Search

 
 
 

बुढ़मू CO सचिदानंद कुमार को ACB ने हिरासत में लिया, भूमि मामले में कर रही पूछताछ

राजधानी के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (CO) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लिया है. एसीबी की टीम उनसे भूमि से जुड़े एक मामले में पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीओ से पहले बुढ़मू अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से भी एसीबी ने पूछताछ की थी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राजधानी के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (CO) सचिदानंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लिया है. एसीबी की टीम उनसे भूमि से जुड़े एक मामले में पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीओ से पहले बुढ़मू अंचल में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) से भी एसीबी ने पूछताछ की थी.

 

बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी से मिली जानकारी के आधार पर अंचल अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है. फिलहाल एसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सीओ से किस मामले में पूछताछ की जा रही है. हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला भूमि संबंधी अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है.

 

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद यदि एसीबी को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें गिरफ्तारी भी शामिल हो सकती है, की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अंचल अधिकारी के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही