Search

 
 
 

15 दिन में सुधार का दावा, एक रात में तीन मौतें! जामताड़ा सदर अस्पताल ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा का सदर अस्पताल इन दिनों इलाज से ज़्यादा सवालों के लिए चर्चा में है. जिस अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए मंत्री ने पूरे राज्य के सिविल सर्जनों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, वहीं उनके अपने जिले का अस्पताल गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है.
 

Jamtara :  स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा का सदर अस्पताल इन दिनों इलाज से ज्यादा सवालों के लिए चर्चा में है. जिस अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए मंत्री ने पूरे राज्य के सिविल सर्जनों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, वहीं उनके अपने जिले का अस्पताल गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है.

 

बुधवार रात इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की में मौत हो गई. जबकि सांप काटने से पीड़ित एक युवती को धनबाद रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पूरी रात मरीज तड़पते रहे. लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वार्ड तक नहीं पहुंचे.

 

उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज होता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी. मृतकों में चापड़िया निवासी मुन्ना मोहाली (25 वर्षीय), चंद्रदीपा निवासी बाबूलाल मरांडी (45 वर्षीय) और मंडलों निवासी पार्वती दास (25 वर्षीय) शामिल हैं. 

 

दूसरी तरफ इमरजेंसी वॉर्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ए.पी.एन. देव ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि मुन्ना मोहाली और बाबूलाल मरांडी की हालत अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेहद गंभीर थी, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं पार्वती दास के मामले में उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही.

 

Uploaded Image

भाजपा नेत्री बबिता झा

इधर भाजपा नेत्री बबीता झा ने स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही