Search

 
 
 

ACB के वकील ने हत्या की साजिश की आशंका जताई, बोले- अगर गाड़ी में होता तो शायद जिंदा नहीं बचता

झारखंड हाईकोर्ट में एसीबी के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अधिवक्ता ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए घटना के पीछे सुनियोजित साजिश और हत्या के प्रयास की आशंका जताई है.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में एसीबी के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अधिवक्ता ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए घटना के पीछे सुनियोजित साजिश और हत्या के प्रयास की आशंका जताई है.

 

वकील विनीत कुमार वशिष्ठ ने कहा कि वे लंबे समय से ACB के चर्चित मामलों के अलावा नक्सल और ईडी सहित कई बड़े और संवेदनशील मामलों में हाईकोर्ट में राज्य पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे हैं. ऐसे में यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है.

 

उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर उनकी कार खड़ी थी, वहां वे नियमित रूप से आते-जाते हैं. पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी उनकी नजर में आई थीं. उन्हें आशंका है कि उनकी रेकी की जा रही थी और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी हो सकती थी.

 

 

वकील के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन तेज गति से आया और उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि यदि उस समय वे वाहन के अंदर मौजूद होते तो गंभीर हादसा हो सकता था और उनकी जान भी जा सकती थी.

 

विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं लगती. जिस तरीके से खड़ी गाड़ी को निशाना बनाते हुए टक्कर मारी गई, उससे कई तरह की आशंकाएं पैदा होती हैं. उनका कहना है कि यदि मैं उस समय कार में बैठा होता तो शायद आज स्थिति कुछ और होती.

 

घटना के बाद उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और वाहन चालक की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने राजधानी में कानून-व्यवस्था, संवेदनशील मामलों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सड़कों पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों को लेकर कई सवाल छोड़ दी है.

 

अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि यह मामला महज दुर्घटना था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही