Search

 
 
 

रजरप्पा मंदिर परिसर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: रामगढ़ डीसी

डीसी ऋतुराज ने राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और कार्ययोजना बनाकर कार्यों को पूर्ण कराएं.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी ऋतुराज.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने पूर्व में लिए गए निर्णयों व झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को परिसर के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. 


डीसी ने नजरी नक्शा में विशेष रूप से भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना का विकास, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार, वाच टावर निर्माण, स्वच्छता, सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. कहा कि राजरप्पा मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और कार्ययोजना बनाकर कार्यों को पूर्ण कराएं. पुनर्विकास योजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. बैठक में  डीडीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही