Search

 
 
 

रामगढ़ः डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी. उनके आवेदनों को गौर से पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी ऋतुराज.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी. उनके आवेदनों को गौर से पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

 


जनता दरबार में कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन, जमीन की दखल दिहानी, रोजगार, योजानाओं का लाभ सहित अन्य मामले आए. डीसी ने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मंच है. यहां आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान कर लोगों को राहत दी जाती है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही