Search

 
 
 

सचिवालय कर्मचारियों ने बनाई मानव श्रृंखला, कैडर रिव्यू कमेटी में शामिल होंगे संघ के दो सदस्य

सचिवालय के पदों और कैडर ढांचे में बदलाव के विरोध में मंगलवार को 500 से अधिक कर्मियों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई. कर्मचारियों का कहना है कि नई 'कैडर रिव्यू कमिटी' उनकी पदोन्नति और पदों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है, जो उनके हितों के खिलाफ है.
 
  • सरकार की ओर से मंत्री इरफान अंसारी व सुदिव्य कुमार सोनू से प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता
  • सेवा हितों का मिला भरोसा

Ranchi : सचिवालय के पदों और कैडर ढांचे में बदलाव के विरोध में मंगलवार को 500 से अधिक कर्मियों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई. कर्मचारियों का कहना है कि नई 'कैडर रिव्यू कमिटी' उनकी पदोन्नति और पदों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है, जो उनके हितों के खिलाफ है.

 

प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री इरफान अंसारी ने कर्मचारियों के संघ से वार्ता की. बैठक में तय हुआ कि अब इस जांच कमिटी में सचिवालय संघ के दो सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा. इससे कर्मचारियों का पक्ष सीधे रखा जा सकेगा.
 

पदों में बदलाव के प्रस्ताव का कड़ा विरोध

सचिवालय संघ की ओर से कमिटी के उन सुझावों का विरोध किया जा रहा है जिनमें पदों की संख्या और प्रमोशन के नियमों को बदलने की बात कही गई थी. कर्मचारियों ने साफ कहा कि प्रमोशन की अवधि और नियुक्ति जैसे मुद्दों पर सरकार पहले ही फैसला ले चुकी है, इसलिए अब इनमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है.
 

हक सुरक्षित रखने का आश्वासन

सरकार ने साफ किया है कि कमिटी जो भी रिपोर्ट देगी, वह केवल एक सलाह होगी. रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर कर्मचारियों के साथ चर्चा होगी. सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव या अन्याय नहीं होगा और उनके वैध हक सुरक्षित रखे जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही